अनलॉक इंडिया में आरएसएस की शाखाएं भी फिर से लगेंगी
अनलॉक इंडिया में आरएसएस की शाखाएं भी फिर से लगेंगी 
पश्चिम-बंगाल

अनलॉक इंडिया में आरएसएस की शाखाएं भी फिर से लगेंगी

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 24 सितम्बर (हि. स.)। कोरोना महामारी के लॉक डाउन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखाएं की गतिविधियां भी सिमट गयी थीं। इस दौरान खुले मैदानों व आउटडोर की जगह इंडोर शाखाएं लग रही थी, लेकिन अनलॉक इंडिया में अब संघ की शाखाओं को भी पूर्ववत स्थिति में लौटने का निर्देश दिया गया है। दुर्गा पूजा के बाद शाखाएं पूर्व की तरह स्वाभाविक स्थिति में लौटेगी तथा जनवरी तक सामान्य होने की संभावना हैं। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बंगाल प्रवास के पहले दिन बुधवार को संघ के राज्य मुख्यालय केशव भवन में प्रांत पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मूलत: संगठन के दायित्व प्राप्त पदाधिकारी उपस्थित थे। गुरुवार को संगठन की गतिविधियों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ वह बैठक करेंगे। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना के कारण संघ प्रमुख ने छोटे-छोटे समूह में बैठकें की हैं। अब अनलॉक इंडिया के दौरान किस तरह से सेवा कार्य में गति लायी जाये। इस पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पुराने स्थिति में लौटने में कितना समय लगेगा, इस बारे में भी जानकारी मांगी। कोरोना व अम्फन आपदा के दौरान प्रशासन की ओर से किस तरह से सहयोग किया गया, इस पर भी चर्चा हुई। बताया गया है कि समाज ने संघ के सेवा कार्य में सहयोग किया है। समाज के आगे आने के बाद कुछ जगहों पर प्रशासन की ओर से भी सहयोग किया गया। चर्चा के दौरान दौरान संघ के सेवा कार्यों की समीक्षा के अतिरिक्त, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता, शिक्षा व्यवस्था व देश पुनर्निर्माण, जल और वृक्ष संरक्षण, जैविक खेती, पशु संरक्षण, प्लास्टिक-मुक्ति जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। संघ प्रमुख ने पदाधिकारियों को इन क्षेत्रों में सेवा कार्य बढ़ाने व युवाओं को जोड़ने का निर्देश दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in