yas-effect-several-houses-collapsed-in-a-two-minute-tornado-in-ashoknagar
yas-effect-several-houses-collapsed-in-a-two-minute-tornado-in-ashoknagar 
पश्चिम-बंगाल

यास का असर : अशोकनगर में दो मिनट के बवंडर में कई घर धराशायी

Raftaar Desk - P2

अशोकनगर, 27 मई (हि.स.)। उत्तर 24 परगना के अशोकनगर नगरपालिका के 22 नंबर वार्ड के शक्तिनगर इलाके में गुरुवार सुबह अचानक आए बवंडर से इलाके में कई घर धराशायी हो गए हैं। बताया गया है कि अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के 14, 15, व 22 नम्बर वार्ड सोमलक्ष्मी कॉलोनी और गुमार हिस्से में बवंडर आया। कुछ ही मिनट के तूफान में करीब आठ से दस घर पूरी तरह तबाह हो गए। कई लोग बेघर हो गए हैं। इस बंवडर से कई घरों कर टिन उड़ गर्द है। उल्लेखनीय है कि यास चक्रवात से पहले मंगलवार दोपहर को अचानक बैंडल और हलीशहर में भी बवंडर आया था। उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी और हलिसहर में मंगलवार शाम को आई तेज हवाओं के कारण कई घर और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और पेड़ उखड़ गए थे। इस दौरान भी कई घर क्षतिग्रस्त हुए थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी