suci-c-leader-krishna-chakraborty-passed-away
suci-c-leader-krishna-chakraborty-passed-away 
पश्चिम-बंगाल

एसयूसीआई (सी) नेता कृष्ण चक्रवर्ती का निधन

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 08 मई (हि. स.)। एसयूसीआई (सी) के पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य, कृष्ण चक्रवर्ती का शनिवार को निधन हो गया है। उनकी आयु 87 वर्ष थी। लम्बे समय तक वह फेफड़ों की बीमारी (कर्कट रोग) से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे। लम्बे समय तक वह पार्टी कार्यकर्ताओं की देखभाल में थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया। उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता था। इस समय वह एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे। दोपहर के समय 48 लेनिन सरणी में उनके शव को केंद्रीय कार्यालय में लाया गया। कोरोना परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए वहां उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके उनका सम्मान किया। उसके बाद केवड़ातला श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उल्लेखनीय है कि 50 के दशक की शुरुआत में एक स्कूली छात्र के रूप में वह प्रभास घोष के माध्यम से पार्टी में शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने एआईडीएसओ के नेता के रूप में राज्य के वामपंथी छात्र आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने दमदम क्षेत्र में पार्टी संगठनों के गठन का भी नेतृत्व किया। बाद में उन्हें दक्षिण भारत के राज्यों में पार्टी की ओर से संगठन बनाने का काम सौंपा गया। वह केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में संगठन के संस्थापक थे। उन्होंने उत्तरी भारत में संगठन के विस्तार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 1988 में पार्टी की पहली कांग्रेस में केंद्रीय समिति का सदस्य चुना गया था। बाद में वे पोलित ब्यूरो का सदस्य बन गये। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा