procession-in-siliguri-on-interracial-mother-language-day
procession-in-siliguri-on-interracial-mother-language-day 
पश्चिम-बंगाल

अंतरजातीय मातृभाषा दिवस पर सिलीगुड़ी में निकली शोभायात्रा

Raftaar Desk - P2

सिलीगुड़ी, 21 फरवरी (हि. स.)। आज अंतरजातीय मातृभाषा दिवस विश्वभर में मनाया जा रहा है। इस माैके पर सिलीगुड़ी में भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई और शहीदों की बेदी पर माल्यार्पण किया गया। रविवार को शोभायात्रा सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम से शुरू हुई और बाघा जतिन पार्क पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर पर्यटन मंत्री गौतम देव सहित कई अन्य संस्थाओं के सदस्य और सांस्कृतिक विकास बोर्ड के सदस्य व अधिकारी उपस्थित रहे। शोभायात्रा के अंत में बाघा जतिन पार्क में पर्यटन मंत्री एवं अन्य सदस्यों ने शहीदों की बेदी पर माल्यार्पण किया। दूसरी ओर, अंतरजातीय मातृभाषा दिवस के मौके पर सिलीगुड़ी नगरपालिका के प्रशासक मण्डली के अध्यक्ष एवं सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य, जीवेश सरकार सहित अन्य वार्ड के को-आर्डिनेटरों ने भी बाघा जतिन पार्क में शहीदों की बेदी पर माल्यार्पण किया। हिन्दुस्थान समाचार/गंगा