मशहूर लेखिका महाश्वेता देवी को ममता ने किया याद
मशहूर लेखिका महाश्वेता देवी को ममता ने किया याद 
पश्चिम-बंगाल

मशहूर लेखिका महाश्वेता देवी को ममता ने किया याद

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 28 जुलाई (हि. स.)। साहित्य जगत में महाश्वेता देवी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि महाश्वेता दी की पुण्यतिथि पर उनकी याद आ रही है। वह मेरे लिए एक मार्गदर्शक की तरह थी। साहित्य जगत में योगदान के अलावा समाज के हाशिए के तबकों, जनजातीय एवं वंचित समुदायों के लिए उन्होंने जो काम किया, वह प्रेरणादायी है। हमें आपकी बहुत याद आती है। उल्लेखनीय है कि पद्म विभूषण से सम्मानित महाश्वेता देवी ने 2011 में बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ‘परिवर्तन’ की अपील करते हुए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो का समर्थन किया था। उन्होंने बहुचर्चित नंदीग्राम आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी की थी और पूर्व की माकपा सरकार की औद्योगिक नीति के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था। महाश्वेता देवी का जन्म 1926 में हुआ। महाश्वेता देवी को 1979 में ‘अरण्येर अधिकार’ के लिए साहित्य अकादमी और 1996 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 28 जुलाई 2016 को महाश्वेता देवी का निधन हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in