mamta-cabinet-decision-bali-municipality-will-separate-from-howrah-municipal-corporation
mamta-cabinet-decision-bali-municipality-will-separate-from-howrah-municipal-corporation 
पश्चिम-बंगाल

ममता मंत्रिमंडल का फैसला : हावड़ा नगर निगम से अलग होगी बाली नगरपालिका

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 21 जनवरी (हि. स.)। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कैबिनेट ने गुरुवार को हावड़ा नगरनिगम से बाली नगरपालिका को अलग करने का फैसला लिया है। राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए विधानसभा में राज्य सरकार बिल लाएगी। उल्लेखनीय है कि लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग रही है कि बाली नगरपालिका को हावड़ा नगर निगम से अलग किया जाए। इससे नागरिक सेवाओं में तो बढ़ोतरी होगी ही साथ ही पालिका कर्मियों को भी काम में सुविधाएं होंगी। राज्य सचिवालय सूत्रों के अनुसार गत शुक्रवार को ही राज्य के नगरपालिका और शहरी विकास विभाग ने बाली नगरपालिका के अनुमोदन के लिए वित्त विभाग को फाइल भेज दी थी। पहले इस पालिका के अंदर 35 वार्ड थे लेकिन हावड़ा नगर निगम में विलय होने के बाद महज 16 वार्ड रह गए हैं। अब अगर बाली नगरपालिका अलग होती है तो कितने वार्ड रहेंगे, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in