बैरकपुर, 17 जनवरी (हि. स.)। तृणमूल कांग्रेस नेता और राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी एक आंदोलन का नाम है। रविवार को चंद्रिमा भट्टाचार्य बैरकपुर में आयोजित एक जनसभा में शामिल हुई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि ममता बनर्जी एक आंदोलन का नाम है। आन्दोल के साथ-साथ ममता बनर्जी का नाम आता। इसमें कोई संदेह नही है। जनता के लिए ममता की लड़ाई केवल भारत ही नहीं पूरा विश्व देख रहा है। ममता अचानक से ममता बनर्जी नहीं बनीं है। जब वह नेता थीं तब भी उन्होंने लोगों के लिए संघर्ष किया। वह मुख्य स्थान से भी लोगों के साथ है। उसके बाद, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि शूट बूट पहनकर हवाई चप्पल के साथ तुलना नहीं किया जा सकता। लोगों के लिए ममता की लड़ाई पूरी दुनिया देख रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा-hindusthansamachar.in