मेरा एनकाउंटर करना चाहती है ममता की पुलिस : अर्जुन सिंह
मेरा एनकाउंटर करना चाहती है ममता की पुलिस : अर्जुन सिंह 
पश्चिम-बंगाल

मेरा एनकाउंटर करना चाहती है ममता की पुलिस : अर्जुन सिंह

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 17 जुलाई (हि. स.)। उत्तर 24 परगना के बैरकपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि ममता बनर्जी की पुलिस उनका इन्काउंटर करना चाहती है। शुक्रवार को उन्होंने ट्वीट किया कि तिलमिलाई दीदी! मैं अभी नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ता की शोक सभा में आया हूं, पता चला है कि मेरे घर पर फिर पुलिस पहुंची है। पुलिस किसी तरह से मेरा, भाटपाड़ा से विधायक मेरे पुत्र व अन्य परिजनों का एनकाउंटर करने के फिराक में है। दीदी, सत्ता जाने के डर से और कितना नीचे गिरेंगी? उल्लेखनीय है कि नदिया के भाजपा कार्यकर्ता बापी घोष की तथाकथित रूप से हत्या कर दी गयी थी। अर्जुन सिंह सहित भाजपा के अन्य नेता उसकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए नदिया गये हुए थे। अर्जुन सिंह तृणमूल के टिकट पर चार बार विधानसभा चुनाव जीते चुके हैं। मार्च, 2019 में अर्जुन सिंह ने तृणमूल छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गये थे। इसके बाद वह बैरकपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़े और जीते हैं और उनके पुत्र पवन सिंह भाटपाड़ा से विधायक चुने गये। उसके बाद से राजनीतिक हिंसा के कारण भाटपाड़ा सुर्खियों में रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/ सुगंधी-hindusthansamachar.in