Mamata Banerjee and her nephew Abhishek Banerjee have an expiry date: Babul Supriyo
Mamata Banerjee and her nephew Abhishek Banerjee have an expiry date: Babul Supriyo 
पश्चिम-बंगाल

ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का एक्सपायरी डेट आ गया है : बाबुल सुप्रियो

Raftaar Desk - P2

उत्तर 24 परगना, 29 दिसम्बर (हि.स.)। आसनसोल से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो तथा बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर जुबानी हमला बोला है। उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ में पार्टी की ओर से आयोजित रोड शो में शामिल होने पहुंचे सुप्रियो ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का एक्सपायरी डेट आ गया है। इन दोनों के रहने की व्यवस्था वह शांतिनिकेतन में करा सकते हैं। सुप्रियो ने कहा कि दीदी का एक्सपायरी डेट हो गया है। भतीजे का एक्सपाइरी डेट हो गया। भतीजे को अकले छोड़ कर दीदी शांतिनिकेतन गयी थीं। अब शांतिनिकेतन में क्या-क्या बोल रही हैं। दीदी शांतिनिकेतन में रहें। हम उनके रहने की व्यवस्था करेंगे। तृणमूल को बंग सागर में नहीं, अरब सागर में फेंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा, जेल में बैठकर मोबाइल से सिंडिकेट चलाते हैं। इतने दूर फेकेंगे कि मोबाइल का सिंग्नल नहीं जाएगा। बंगाल में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। तृणमूल हारेगी, तो लंदन भाग जाएंगे अभिषेक : अर्जुन सिंह सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि मंगलवार की सभा ने साबित कर दिया है कि बैरकपुर में पुलिस का अत्याचार चरम सीमा पर है। कुछ दिन पहले खरदह थाना में एक तालिबान इंस्पेक्टर लाया गया था। हमारे कर्याकर्ता को थाने में घुसाकर मारा था। पुलिस के कुछ लोग सोच रहे हैं कि तृणमूल सरकार नहीं जाएगी। दीवार पर लिखा है कि भाजपा सरकार आ रही है। आंख का ट्रीटमेंट कराएं। जहां भाजपा और शुभेंदु अधिकारी आगे-आगे जा रहे हैं, ममता बनर्जी पीछे-पीछे जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को हटा दें, आपके गुंडे बिल में घुस जाएंगे। आप राजनीतिक लड़ाई छोड़कर व्यक्तिगत लड़ाई कर रही हैं। मनीष शुक्ला की हत्या नबान्न के निर्देश पर हुई थी। जिस दिन तृणमूल पराजित हो जाएगी, अभिषेक बनर्जी लंदन भाग जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो के जवाब में पदयात्रा की थी और दावा किया था कि भाजपा 30 सीट भी नहीं जीत पाएगी।हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in