leopard-penetrates-residential-area-injures-three-people-forest-workers-caught
leopard-penetrates-residential-area-injures-three-people-forest-workers-caught 
पश्चिम-बंगाल

रिहायशी इलाके में घुसे तेंदुआ ने तीन लोगों को किया घायल, वनकर्मियों ने पकड़ा

Raftaar Desk - P2

सिलीगुड़ी, 17 मई (हि.स.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नम्बर-46 के चंपासारी अंतर्गत समर नगर के रिहायशी इलाके में सोमवार को अचानक एक तेंदुआ घुस आने से हड़कंप मच गया। इससे इलाके में घंटों तक अफरा-तफरी का माहौल बन रहा। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। लेकिन तेंदुए ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने समर नगर के एक मैदान मेें एक तेंदुए को देखा। इसके बाद लोगों की शोरगुल सुनकर तेंदुआ इलाके के एक कच्चे मकान में घुस गया। इस दौरान तेंदुआ ने घर में काम कर रही एक लकड़ी पर हमला कर दिया। लड़की को बचाने के दौरान दो अन्य लोग भी घायल हो गए। तेंदुआ यहां से भागकर एक तीन मंजिला मकान में घुस गया। मकान में घुसते ही स्थानीय लोगों ने बाहर से गेट बंद कर दिया। जिसके चलते तेंदुआ घर के अंदर ही फंस गया। इसके बाद इसकी जानकारी प्रधाननगर थाना और सुकना वाइल्ड लाइफ स्वायड को दी गयी। दोपहर 12 बजे वाइल्ड लाइफ स्वायड के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुआ को पकड़ने के लिए घंटों कड़ी मशक्कत की। वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को ट्रैंकुलाइजर गन से बेहोश कर दिया। इसके बाद तेंदुआ को पकड़ा जा सका। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन/ सुगंधी