BJP Kolkata
BJP Kolkata Raftaar.in
कोलकाता

Kolkata: लोकसभा चुनाव में ममता दीदी को हराने के लिए BJP बनाएगी रणनीति, कोलकोता में आज करेंगे अहम सांगठनिक बैठक

कोलकाता, हि.स.। पश्चिम बंगाल में भाजपा इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में पार्टी के सभी मोर्चों या जनसंगठनों को सक्रिय करने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक करेगी। पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के एक सदस्य ने बताया, प्रस्तावित बैठक को ''संयुक्त मोर्चा बैठक'' नाम दिया गया है, जहां राज्य समिति के नेताओं के अलावा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

युवाओं और महिलाओं के मुद्दों पर होगी चर्चा

हालांकि, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने इसे पार्टी के सभी मोर्चों नेतृत्व के साथ एक नियमित बैठक करार देते हुए कहा- लोकसभा चुनाव से पहले ऐसी बैठकें अक्सर आयोजित की जाएंगी। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि आज बैठक इस मायने में महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि युवाओं और महिलाओं के जनसंगठनों को छोड़कर पार्टी का कोई भी अन्य मोर्चा राज्य के सामने आने वाले कई ज्वलंत मुद्दों पर हाल के दिनों में सड़कों पर सक्रिय नहीं दिखा है।

35 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से कम से कम 35 सीटें जीतने के लक्ष्य निर्धारण को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हो गया है कि पार्टी की राज्य समिति और इन पार्टी मोर्चों के नेतृत्व के बीच मजबूत समन्वय हो। पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया, इस लिहाज से आज की बैठक महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि यह मुख्य रूप से इस समन्वित दृष्टिकोण प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करेगी।

राम मंदिर

इस बीच भाजपा ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले सोमवार को एक अभियान शुरू किया। राज्य समिति के एक सदस्य ने कहा, “लोगों के बीच पत्रक बांटे जाएंगे, जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे।”

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in