kalyan-banerjee-lashed-out-at-bjp-from-dankuni
kalyan-banerjee-lashed-out-at-bjp-from-dankuni 
पश्चिम-बंगाल

डानकुनी से भाजपा पर जमके बरसे कल्याण बनर्जी

Raftaar Desk - P2

डानकुनी, 01 मार्च (हि.स.)। हुगली जिले के डानकुनी के मिलन संघ मैदान पर सोमवार शाम को तृणमूल कांग्रेस की जनसभा में सांसद कल्याण बनर्जी व हुगली जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने संबोधित किया। सभा में कल्याण बनर्जी ने भाजपा पर प्रहार किया। इस मौके पर सांसद बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बड़ी-बड़ी बातें करके देश को लूटने का काम कर रहे हैं। सांसद ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन के बंद होने को लेकर भी सवाल उठाया। बनर्जी ने कहा कि दामोदर वैली कॉरपोरेशन बंद होने से हजारों की संख्या में लोग बेरोजगार हो गए। भाजपा शासित राज्यों में मंदिरों में रेप की घटनाएं हो रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज्य में अपराधों की संख्या अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी कम है। कल्याण बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी और राजीव बनर्जी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी से अब जनता घृणा करेगी। उन्होंने शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देते हुए कहा कि शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम से चुनाव लड़ कर दिखाएं। शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम की जनता हराकर दिखायेगी। बनर्जी ने कहा कि राजीव बनर्जी को मंत्री बनाने के लिए उन्होंने ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सिफारिश की थी। हिन्दुस्थान समाचार/धनंजय