howrah-municipal-corporation-is-preparing-the-list-of-sick-and-disabled-for-vaccination-on-wheel
howrah-municipal-corporation-is-preparing-the-list-of-sick-and-disabled-for-vaccination-on-wheel 
पश्चिम-बंगाल

वैक्सीनेशन ऑन व्हील के लिए बीमार व दिव्यांगों की सूची तैयार कर रहा हावड़ा नगर निगम

Raftaar Desk - P2

हावड़ा, 15 जून (हि.स.)। हावड़ा नगर निगम ने बीमार, शारीरिक रूप से अक्षम या दिव्यांगों के टीकाकरण के लिए पहले से ही वैक्सीनेशन ऑन व्हील की व्यवस्था शुरू की है। लेकिन निगम के पास ऐसे लोगों की सही डाटा नहीं होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किस क्षेत्र में कितनी वैक्सीन ले जानी है। इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए अब नगर निगम ने ऐसे अक्षम लोगों की सूची बनाने का निर्णय लिया है। जानकारी मिली है कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर वार्ड में घर-घर जाकर जाकर पता लगाएंगे कि दिव्यांग या बीमार कितने लोग हैं। इसके बाद यह कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे कि कौन से वार्ड में कितने दिव्यांग, बीमार या अपाहिज मरीज हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ता 44 वर्ष से अधिक आयु के उन लोगों की भी सूची तैयार करेंगे, जो अभी तक वैक्सीन नहीं ले पाए हैं। इस कार्य के लिए हावड़ा नगर निगम ने इस कार्य के लिए साढ़े तीन हजार से अधिक अस्थाई संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को अभी मैदान में उतारा रहा है। हावड़ा नगर निगम के पूर्व स्वास्थ्य एमएमआईसी और वर्तमान प्रशासन के सदस्य भास्कर भट्टाचार्य ने बताया कि मोबइल वैन की व्यवस्था मुख्य रूप से बीमार, असहाय लोगों के लिए है, जो बाहर जाकर वैक्सीन नहीं ले सकते थे। आने वाले दिनों में यह सेवा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके, इसके लिए कोशिश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि हावड़ा नगर निगम की एक मोबाइल वैन पहले ही अलग-अलग वार्डों में घर-घर जाकर वैक्सीन देने का कार्य कर रही है। इससे बुजुर्ग, बीमार और असहाय लोगों के साथ-साथ उनके परिवार और आसपास के निवासियों को भी वैक्सीन लेने का अवसर मिल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश