Heat rising in metropolis, mercury reaches 19 degrees
Heat rising in metropolis, mercury reaches 19 degrees 
पश्चिम-बंगाल

महानगर में बढ़ रही गर्मी, पारा पहुंचा 19 डिग्री पर

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 09 जनवरी (हि. स.)। नये साल के शुरुआत से ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। शुक्रवार की तुलना में महानगर का तापमान थोड़ा बढ़ा है। शनिवार शाम अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान ऐसा ही बना रहेगा। रात के समय में हल्की ठंड तो पड़ेगी लेकिन दिन का समय आमतौर पर गर्म रहेगा। शनिवार को महानगर का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। महानगर का सर्वोच्य तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। हवा में अपेक्षित आद्रता की सर्वाधिक मात्रा 93 प्रतिशत रही। जलवाष्प के अधिक रहने की वजह से आद्रताजनित समस्या बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा व उत्तर राजस्थान में शीतलहर की संभावना है। इसकी वजह से बंगाल में भी ठंड बढ़ सकती है। हालांकि फिलहाल कुछ दिनों तक बंगाल में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुगंधी-hindusthansamachar.in