governor-wishes-birthday-to-former-chief-minister-buddhadeb-bhattacharya
governor-wishes-birthday-to-former-chief-minister-buddhadeb-bhattacharya 
पश्चिम-बंगाल

पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को राज्यपाल ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 01 मार्च (हि.स.)। माकपा के 79 वर्षीय वयोवृद्ध नेता और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का आज जन्मदिन है। सोमवार सुबह राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहा हूं, वह ज्ञानी व्यक्ति हैं। जीवन के पांच दशक उन्होंने सार्वजनिक जीवन में लोगों के बीच बिताया है। वे10 साल से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। वे सरल जीवन यापन की वजह से बाकी अन्य मुख्यमंत्रियों से अलग हैं। प्रार्थना करता हूं कि वह दीर्घायु हों और सुख शांति से रहें। उल्लेखनीय है कि उम्रजनित वजहों से बुद्धदेव भट्टाचार्य फिलहाल सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं हैं। 2015 में आखिरी बार कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान पर माकपा की रैली में शामिल हुए थे। उसके बाद किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में उन्हें नहीं देखा गया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश