कोलकाता, 09 मई (हि.स.)। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विश्व कवि रवींद्रनाथ की जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सीधे टैग करते हुए चुनाव के बाद की राज्य में हिंसा का मुद्दा उठाया। राज्यपाल ने ट्वीटर पर लिखा कि राष्ट्रगान संगीतकार, महान दार्शनिक और लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर श्रद्धांजलि। ममता बनर्जी, वोट देने के उनके पर हिंसा करना कविगुरु का सपना नहीं था। उनके सपने को पूरा करने के लिए इस समस्या को हल किया जाए। आज कवि रवींद्रनाथ टैगोर की 160वीं जयंती है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कई अन्य लोगों ने गुरुदेव के प्रति श्रद्धा व्यक्त किया हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा