सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर 
पश्चिम-बंगाल

मरदरसा बोर्ड एग्जाम के चलते कर्मचारियों ने टाली हड़ताल

कोलकाता, एजेंसी। महंगाई भत्ता (डीए) की मांग पर सरकारी कर्मचारियों का एकदिवसीय हड़ताल नौ मार्च के बजाय 10 मार्च को होगी। बुधवार को कर्मचारियों ने अपना निर्णय बदला है। इसकी वजह है कि नौ मार्च को मदरसा माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा है। सरकारी कर्मचारियों के संयुक्त संगठन की ओर से बुधवार को प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दे दी गई है। .क

सरकारी कर्मचारीयों ने नौ मार्च को प्रशासनिक हड़ताल की घोषणा की थी

दरअसल कर्मचारियों के संगठन की ओर से जब नौ मार्च को प्रशासनिक हड़ताल की घोषणा की गई थी तब बंगीय शिक्षा और शिक्षक कर्मचारी संगठन ने इस संबंध में विरोध जताया था। इसमें बताया गया था कि उस दिन माध्यमिक के वर्क एजुकेशन की परीक्षा है। साथ ही मदरसा बोर्ड की द्वितीय भाषा की परीक्षा होगी। इसके बाद ही कर्मचारियों की ओर से बुधवार को बताया गया है कि मदरसा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा होने की वजह से तारीख बदली गई है। नौ के बजाय 10 मार्च को प्रशासनिक हड़ताल होगी।