demonstration-by-activists-on-burning-of-bjp-flag-in-baksirhat
demonstration-by-activists-on-burning-of-bjp-flag-in-baksirhat 
पश्चिम-बंगाल

बक्सिरहाट में भाजपा का झंडा जलाने पर कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

बक्सिरहाट, 05 अप्रैल (हि.स.)। कूचबिहार में बक्सिरहाट थाने के भानुकुमारी-2 क्षेत्र के बालकुठी में भारतीय जनता पार्टी के झंडे जलाने से इलाके में तनाव व्याप्त है। भाजपा ने पार्टी के झंडे जलाने के लिए तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन खत्म कर दिया गया। सोमवार को भाजपा के 32 नंबर के मंडल सह-अध्यक्ष नवीन बर्मन ने आरोप लगाया कि उन्होंने बालाकुठी क्षेत्र के निवासियों की अनुमति से सभी के घर के सामने भाजपा पार्टी के झंडे और फ्लैक्स लगवाए थे। लेकिन रविवार देर रात तृणमूल कांग्रेस के बदमाशों ने झंडे बैनर खोल कर रेलवे लाइन के ओवरब्रिज पर फेंक कर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि सुबह जब पार्टी कार्यकर्ताओं ने अधजले पार्टी के झंडे देखे। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस संबंध में तृणमूल कांग्रेस के भानुकुमारी-2 क्षेत्र के अध्यक्ष सुजीत घोष ने बताया कि यह भाजपा की गुटबाजी का परिणाम है। इसमें तृणमूल कांग्रेस का कोई हाथ नही है। बक्सिरहाट पुलिस स्टेशन के ओसी ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।घटना जांच की जा रही है। घटना के बाद से इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार / सुगंधी