chief-minister-mamata-banerjee-will-undertake-the-padyatra-in-siliguri-on-sunday
chief-minister-mamata-banerjee-will-undertake-the-padyatra-in-siliguri-on-sunday 
पश्चिम-बंगाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को सिलीगुड़ी में करेंगी पदयात्रा

Raftaar Desk - P2

सिलीगुड़ी, 05 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद करने के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल में प्रचार की कमान खुद संभाले हैं। अब उत्तर बंगाल के कार्यक्रताओं में जोश भरने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार को सिलीगुड़ी के दौरे पर आ रही है। मुख्यमंत्री के इस आगमन को लेकर सभी तरफ सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे तमाम अधिकारी कोलकाता से सिलीगुड़ी पहुंच गये हैं। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कोलकाता से हवाई मार्ग से शनिवार को बागडोगरा आएंगी। वहां से सड़क मार्ग से उत्तर कन्या में रात्रि विश्राम करेंगी। इसके अगले दिन रविवार को ममता सिलीगुड़ी में पदयात्रा करेंगी। पदयात्रा रविवार को दोपहर करीब 12 बजे के मल्लागुड़ी मोड़ से शुरू होगी और विनस मोड़ पर आकर संपन्न होगा। इस पदयात्रा को लेकर आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन व्यवस्था बनाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री उसी दिन कोलकाता लौट जायेंगी। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन