chief-minister-and-governor-of-bengal-expressed-grief-over-the-death-of-former-attorney-general-soli-sorabjee
chief-minister-and-governor-of-bengal-expressed-grief-over-the-death-of-former-attorney-general-soli-sorabjee 
पश्चिम-बंगाल

पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी के निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल ने जताया शोक

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 30 अप्रैल (हि. स.)। देश के पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी के निधन पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया है कि पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी के लिए गहरी संवेदना है। समाज एवं कानून जगत के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। उनके 1989-90 साल तक अटार्नी जनरल रहने के दौरान उनसे मेरा मधुर संपर्क था। मैं उन दिनों केंद्रीय मंत्री था। उनके एवं उनके परिवार के लिए शान्ति की कामना करता हूं। इधर, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा है कि भारत के प्रसिद्ध वकील एवं पद्मभूषण से सम्मानित देश के पूर्व अटार्नी जनरल सोली सोराबजी के निधन से बेहद दुखी हूं। उन्होंने मत को पेश करने की स्वतंत्रता एवं मानवाधिकार के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था। उनके सहयोगियों एवं उनके परिवार के लिए शान्ति की कामना करती हूं। उल्लेखनीय है कि अटार्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन शुक्रवार की सुबह हो गया। वे 91 साल के थे। उन्होंने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें यहां भर्ती करवाया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा