central-forces-jawans-marched-in-chopra
central-forces-jawans-marched-in-chopra 
पश्चिम-बंगाल

चोपड़ा में केन्द्रीय बल के जवानों ने किया रुट मार्च

Raftaar Desk - P2

चोपड़ा(उत्तर दिनाजपुर), 25 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा चुनाव 2021 की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को उत्तर दिनाजपुर जिले में केन्द्रीय सशस्त्र बल के जवानों ने सुबह से रूट मार्च शुरू कर दिया है। केंद्रीय बल बुधवार को उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। बताया गया है कि गुरुवार को हापियागछ ग्राम पंचायत क्षेत्र में सेना का एक दल ने रुट मार्च किया। इसके बाद दोपहर के बाद सोनपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में रूट मार्च किया जाना है। चोपड़ा पुलिस आईसी बिनोद गजमेर ने बताया कि क्षेत्र में रूट मार्च शुरू हो गया है। सेना में 100 से अधिक लोग हैं। उनके लिए चोपड़ा कर्मतीर्थ भवन में रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारी भी मौजूद हैं। रूट मार्च के अलावा, वे क्षेत्र के लोगों से भी बात कर रहे हैं कि क्या उन्हें कोई समस्या या शिकायत है या नहीं। उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले मतदाताओं का भय दूर करने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न हिस्सों में 20 फरवरी से ही केंद्रीय बलों का रूट मार्च शुरू हो गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा