TMC के नेता के घर फेंके गए बम, BJP पर लगाया हमला करने का आरोप
TMC के नेता के घर फेंके गए बम, BJP पर लगाया हमला करने का आरोप 
पश्चिम-बंगाल

TMC के नेता के घर फेंके गए बम, BJP पर लगाया हमला करने का आरोप

कूचबिहार, एजेंसी। जिले के माथाभांगा में तृणमूल कांग्रेस नेता के घर बम फेंके जाने का एक मामला शनिवार को सामने आया है। घटना को लेकर सुबह से इलाके तनाव बना हुआ है। तृणमूल ने घटना के पीछे भाजपा का हाथ बताया है। बताया जा रहा है कि बम तृणमूल नेता रमन प्रमाणिक के घर में फेंके गए है। जिससे उसका पूरा परिवार रात से दहशत में है। घटना की खबर पर स्थानीय अंचल के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष संजय विश्वास आज रमन प्रमाणिक के घर पहुंचे।

भाजपा के नेता ने तृणमूल के आरोपों को बेबुनियाद बताया

संजय विश्वास का आरोप है कि भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद के विरोध में रमन प्रमाणिक अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे थे। इसी वजह से भाजपा ने रात के अन्धेरे में घर में बमबाजी किया। उन्होंने इस घटना को निंदनीय बताया है। दूसरी तरफ भाजपा के चार नंबर मंडल अध्यक्ष शेखर राय ने तृणमूल के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस का गुटबाजी है।