BJP told Mamata the expiry CM
BJP told Mamata the expiry CM 
पश्चिम-बंगाल

भाजपा ने ममता को बताया एक्सपायरी सीएम

Raftaar Desk - P2

कोलकाता, 01 जनवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक्सपायरी सीएम कहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय ममता बनर्जी भी नरेंद्र मोदी को एक्सपायरी पीएम कहा कहती थीं। माना जा रहा है कि घोष ने उसी के जवाब में उक्त टिप्पणी की है। शुक्रवार को न्यूटाउन स्थित अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी फिलहाल राजनीतिक अस्तित्व के संकट से गुजर रही हैं। वह अब एक्सपायरी सीएम हो गयी हैं। बंगाल की जनता का भरोसा उन पर नहीं रहा। उनके नेता, मंत्री, विधायक साथ छोड़ कर जा रहे हैं। यह राजनीतिक अस्तित्व खत्म होने का संकेत है। उन्होंने कहा, "सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास पूरी तरह से समाप्त हो गया है। वह राजनीतिक अस्तित्व संकट से गुजर रही हैं। इस कारण उनके लिए अब पार्टी और सरकार में कोई अंतर नहीं है। वह पार्टी को बचाने के लिए रवींद्रनाथ टैगोर और अमर्त्य सेन के नाम का इस्तेमाल कर रही हैं। " अमर्त्य सेन को खुद गलती स्वीकार करनी चाहिए थी विश्वभारती की जमीन कब्जा करने के मामले में उन्हें कठघरे में खड़ा करते हुए दिलीप घोष ने कहा, "नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को खुद ही गलती स्वीकार करनी चाहिए थी। जब विश्वभारती विश्वविद्यालय की जमीन पर कब्जा किया गया था। उस समय शायद नोबेल पुरस्कार नहीं मिला था। इस कारण ये बातें सामने नहीं आई थीं, लेकिन अब जब इसका खुलासा हो गया है, तो उन्हें खुद ही अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। देश और समाज के समक्ष आदर्श स्थापित करनी चाहिए। " बंगाल के किसान पीएम मोदी के साथ घोष ने कहा, "राज्य के किसान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हैं। तृणमूल के लोग हरियाणा जाकर किसानों के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं। यदि साहस है कि बंगाल के किसानों को लेकर जुलूस निकालें, लेकिन वह जानते हैं कि बंगाल के किसान उनके साथ नहीं हैं। बंगाल के किसान भाजपा के साथ हैं।" हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/सुगंधी/मधुप-hindusthansamachar.in