Anganwadi worker's body recovered
Anganwadi worker's body recovered  
पश्चिम-बंगाल

आंगनबाड़ी कर्मी का शव बरामद

पाथर प्रतिमा, 22 जुलाई (हि.स.)। दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा ढोलाहाट थाना अंतर्गत दक्षिण दुर्गापुर इलाके में एक आईसीडीएस कर्मी का शव बरामद किया गया है। घटना गुरुवार सुबह की है। मृतक आंगनबाड़ी कर्मी का नाम लहना हालदार (39) बताया जा रहा है। वह दक्षिण दुर्गापुर चार नंबर घेड़ी दास पाड़ा में 303 नंबर सेंटर में शिक्षिका थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार आईसीडीएस कर्मी बहुत दिनों से विवाहेत्तर संपर्क को लेकर चर्चाओं में थी। उसका एक वीडियो भी वायरल हो चुका था। इसी को लेकर आईसीडीएस कर्मी मानसिक अवसाद से गुजर रही थी।स्थानीय लोगों ने अपने बच्चों को उसके पास पढ़ने के लिए भेजना बंद कर दिया था।

बताया गया कि आंगनबाड़ी कर्मी बुधवार देर रात अपने घर से निकली और फिर वापस नहीं आई। गुरुवार सुबह उसकेेे परिवार वालोंं ने खोजबीन की तब उसका शव मिलन सेतु के जंगल के पास पेड़ सेे लटकता मिला। इसकी सूचना ढोलाहाट थाना की पुलिस को दी गई। पुलिस का अनुमान है कि शिक्षिका के अवैध संबंध वाली वीडियो वायरल होने के कारण मानसिक अवसाद में थी। इसीलिए उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/गंगा