a-company-reached-central-siliguri
a-company-reached-central-siliguri 
पश्चिम-बंगाल

सिलीगुड़ी पहुंची एक कंपनी केंद्रीय वाहिनी

Raftaar Desk - P2

सिलीगुड़ी, 27 फरवरी (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद चुनाव की तैयारियां चालू हो गयी हैं। शनिवार देर शाम एक कंपनी केंद्रीय वाहिनी सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र में पहुंच गयी है। बताया जा रहा है कि सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल में उनकी रहने की व्यवस्था की गयी है। जानकारी के अनुसार जल्द ही कुछ ओर केंद्रीय वाहिनी कंपनी भक्तिनगर और माटीगाड़ा थाना क्षेत्रों में पहुंचेगी। इधर सिलीगुड़ी थाना क्षेत्र में पहुंची एक कंपनी केंद्रीय वाहिनी रूट मार्च की तैयारी में जुट गयी है। गौरतलब है कि 17 अप्रेल को दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी जिलों में मतदान है। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/गंगा