हरिद्वार, 05 अक्टूबर (हि.स.)। सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में सोमवार को भगत सिंह चौक से नया हरिद्वार स्थित आबकारी विभाग के कार्यालय तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए आबकारी नीति की प्रतियां फूंकी। रमेश जोशी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की तनख्वाह बांटने के लिए कर्ज ले रही है। लेकिन आबकारी विभाग राजस्व जमा नहीं करवा पा रहा है। अधिकारियों की लापरवाही व भ्रष्टाचार के चलते सरकार को आबकारी से मिलने वाले राजस्व का भारी घाटा उठाना पड़ रहा है। आबकारी विभाग में भ्रष्टाचार के चलते शराब तस्करी बढ़ रही है। तस्कर हरियाणा व दूसरे राज्यों की शराब उत्तराखंड में सप्लाई कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in