विवेक आर्य ने इलैक्ट्रॅानिक उपकरणों के पीसीबी सर्किट के फाल्ट को डिटेक्ट करने की खोजी नई तकनीक
विवेक आर्य ने इलैक्ट्रॅानिक उपकरणों के पीसीबी सर्किट के फाल्ट को डिटेक्ट करने की खोजी नई तकनीक  
उत्तराखंड

विवेक आर्य ने इलैक्ट्रॅानिक उपकरणों के पीसीबी सर्किट के फाल्ट को डिटेक्ट करने की खोजी नई तकनीक

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 24 अगस्त (हि.स.)। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एवं वर्तमान में इंजीनियरिंग संकाय के तदर्थ शिक्षक विवेक आर्य ने इलैक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन में एक उल्लेखनीय तकनीक खोज की है। इस खोज से अल्प समय में इलैक्ट्रॅानिक उपकरणों के पीसीबी सर्किट में आये फाल्ट को डिटेक्ट किया जा सकता है। वर्तमान में ऐसे फाल्ट को खोजने में घण्टों लग जाते हैं। इस तकनीक का प्रयोग करके चन्द सेकेंड़ों में किसी भी सर्किट के फाल्ट की पहचान की जा सकती है। विवेक आर्य ने बताया कि इस तकनीक का प्रयोग करके सभी इलैक्ट्रानिक उपकरणों- लैपटाप, कम्प्यूटर, मोबाइल, एलईडी टीवी आदि में किया जा सकेगा। उसने बताया कि उसने इस तकनीक का पेटेन्ट भी करवा लिया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति रूपकिशोर शास्त्री ने कहाकि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। हम चाहते है कि विश्वविद्यालय इस दिशा में तेजी से प्रगति करें। कुलपति प्रो. शास्त्री, कुलसचिव प्रो. दिनेश भट्ट, इंजीनियरिंग संकाय के डीन प्रो. पंकज मदान, डाॅ. विपुल शर्मा, डाॅ. तनुज गर्ग, डाॅ. मयंक अग्रवाल, संजीव लांबा, डाॅ. पंकज कौशिक आदि अनेक शिक्षकों एवं शिक्षाकेत्तर कर्मचारियों ने विवेक आर्य को बधाई दी है। होनहार छात्र विवेक दर्शन विभाग के प्रोफेसर व अध्यक्ष डाॅ. सोहनपाल सिंह आर्य के पुत्र हैं। विवेक ने गुरुकुल विश्वविद्यालय से बीटेक करने के बाद ऐमिटी विश्वविद्यालय से एमटेक में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। इस विशेष उपलब्धि से विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों में खुशी की लहर है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in