राजाजी पार्क में रेड अलर्ट, वनकर्मियों की छुट्टियां निरस्त
राजाजी पार्क में रेड अलर्ट, वनकर्मियों की छुट्टियां निरस्त 
उत्तराखंड

राजाजी पार्क में रेड अलर्ट, वनकर्मियों की छुट्टियां निरस्त

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 06 नवम्बर (हि.स.)। दीपावली को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पार्क की सभी दस रेंजो में वन कर्मियों की छुट्टियों को निरस्त कर सघन पेट्रोलिंग के आदेश जारी किए गए हैं। रिजर्व की चीला रेंज में शुक्रवार को अंधेरचोड व रायवाला से सटे गंगा तटीय क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर छानबीन की गई। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज के रेंजर अनिल पैन्यूली के अनुसार हर वर्ष दीपावली के अवसर पर शिकारियों द्वारा वन्यजीवों के शिकार का संकट बना रहता है। इसको देखते हुए पेट्रोलिंग को बढ़ाया गया है। कई टीमों के साथ ही पालतू हाथियों के माध्यम से गंगा तटीय क्षेत्रो में पैनी नजर रखी जा रही है। यह अभियान दीपावली तक जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in