मुख्यमंत्री ने धारचूला के 52 परिवारों के पुनर्वास के लिए 315 लाख की राशि स्वीकृत की
मुख्यमंत्री ने धारचूला के 52 परिवारों के पुनर्वास के लिए 315 लाख की राशि स्वीकृत की 
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने धारचूला के 52 परिवारों के पुनर्वास के लिए 315 लाख की राशि स्वीकृत की

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 08 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम छलमाछिलासों (धारचूला) के तोक मल्लीघर तल्लीघर एवं छेलदांग के कुल 52 परिवारों को पुनर्वासित किये जाने हेतु 315.29 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य के प्राकृतिक आपदाओं से संकटग्रस्त विभिन्न ग्रामों को अन्यत्र विस्थापन हेतु पुनर्वास नीति के तहत प्रथम चरण में इन अति संवेदनशील ग्रामों के पुनर्वास हेतु यह धनराशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के दृष्टिगत 184.83 लाख तथा जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के संचालन हेतु सभी जिलाधिकारियों को कुल 147.354 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल-hindusthansamachar.in