महापौर ने दी अंबेडकर को श्रद्धाजंलि
महापौर ने दी अंबेडकर को श्रद्धाजंलि 
उत्तराखंड

महापौर ने दी अंबेडकर को श्रद्धाजंलि

Raftaar Desk - P2

ऋषिकेश, 06 दिसम्बर (हि.स.)। महापौर अनिता ममगांंई ने रविवार को अंबेडकर नगर में संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनका भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ममगांई ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके मूलमंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का पालन करने का लोगों से आह्वान किया। इस अवसर पर अक्षय खैरवाल, चेतन शर्मा, पंकज शर्मा, रणवीर सिंह, नरेश खैरवाल, राजेन्द्र बाल्मीकि, रानी, कुसुम आदि उपस्थित रहे। ऋषिकेश भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।इस मौके पर राकेश चंद्र, ऋषि राजपूत, राकेश अग्रवाल, जयंत किशोर शर्मा, अनीता तिवारी, उषा जोशी, मोनिका गर्ग आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in