प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से कांग्रेस नाराज, सरकार का पुतला फूंका
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से कांग्रेस नाराज, सरकार का पुतला फूंका 
उत्तराखंड

प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था से कांग्रेस नाराज, सरकार का पुतला फूंका

Raftaar Desk - P2

हल्द्वानी, 27 दिसम्बर (हि.स.)। हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने हरिद्वार में बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या की घटना के लिए भी प्रदेश सरकार की लापरवाही ठहरायी। रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राहुल छिम्वाल के नेतृत्व में राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम हो रही है।पुलिस का पूरा ध्यान महज आम जनता का शोषण करने और चालान करने में लग गया है। राज्य सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था, रोजगार व महंगाई आदि सभी मुद्दों पर विफल साबित हुई है। इस मौक पर एआईसीसी सदस्य सुमित ह्रदयेश, जगमोहन चिलवाल, प्रदेश सचिव कानू बिष्ट, महासचिव गोविंद बिष्ट, महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष हर्ष पान्डे व प्रदेश महासचिव महेश शर्मा आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता-hindusthansamachar.in