निष्कासित विधायक को पुन: पार्टी में शामिल करने के विरोध में यूकेडी ने फूंका भाजपा का पुतला
निष्कासित विधायक को पुन: पार्टी में शामिल करने के विरोध में यूकेडी ने फूंका भाजपा का पुतला 
उत्तराखंड

निष्कासित विधायक को पुन: पार्टी में शामिल करने के विरोध में यूकेडी ने फूंका भाजपा का पुतला

Raftaar Desk - P2

गोपेश्वर, 26 अगस्त (हि.स.)। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने बुधवार को चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर निष्कासित विधायक चैंपियन कुंवर प्रवण को भाजपा में पुन: शामिल करने के विरोध में भाजपा का पुतला दहन किया। यूकेडी के जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह असवाल ने कहा कि उत्तराखंड व उत्तराखंड की जनता को गाली देने वाले विधायक प्रणव को भाजपा ने पुनः वापस लेकर यहां की जनता का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उसे यहां के लोगों के मान अपमान से कोई लेना देना नहीं है। चरित्रवान पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा ऐसे विधायकों को अपने साथ ले रही है, जो कि उत्तराखंड की जनता का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी और इसका समय आने पर सही जबाव भी देगी। पुतला दहन करने के दौरान महामंत्री वीरेंद्र सिंह असवाल, अब्बल सिंह भंडारी, दिग्पाल सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश-hindusthansamachar.in