नगर निकायों के सभासदों का उत्तराखंड कुमाऊं सभासद संगठन आया अस्तित्व में
नगर निकायों के सभासदों का उत्तराखंड कुमाऊं सभासद संगठन आया अस्तित्व में 
उत्तराखंड

नगर निकायों के सभासदों का उत्तराखंड कुमाऊं सभासद संगठन आया अस्तित्व में

Raftaar Desk - P2

नैनीताल, 19 सितम्बर (हि.स.)। कुमाऊं मंडल के निकायों के सभासदों ने अपना नया संगठन-उत्तराखंड कुमाऊं सभासद संगठन बनाया है। शनिवार को संगठन का विस्तार करते हुए पिथौरागढ़ के सभासद अनिल जोशी को संगठन का अध्यक्ष, नैनीताल के मनोज साह जगाती व खटीमा के महेश राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बनबसा के मोनू ठाकुर, अल्मोड़ा की आशा रावत व बागेश्वर की नीमा दफौटी को उपाध्यक्ष बनाया गया। पिथौरागढ़ के अनिल माहरा को महामंत्री, धारचूला की प्रेमा कुटियाल को कोषाध्यक्ष, टनकपुर की तुलसी कुंवर, भीमताल की सुनीता पांडेय, चंपावत के रोहित बिष्ट, रामनगर के अजमल भाई, अल्मोड़ा के विजय पांडेय, बागेश्वर के प्रेम सिंह हरिड़िया व खटीमा के गोकुल ओली को सचिव बनाया गया है। पदाधिकारियों ने कुमाऊं मंडल के सभी सभासदों को साथ लेकर संगठन की मजबूती एवं सभासदों की समस्याओं पर मिलकर संघर्ष करने पर बल दिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज साह जगाती ने बताया कि यह संगठन एक वर्ष से अस्तित्व में था। अलबत्ता अब पहली बार पदाधिकारी बनाए गए हैं। जल्द गढ़वाल मंडल में भी संगठन के गठन के बाद प्रदेश इकाई का गठन भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गत दिनों सभासदों का एक अन्य संगठन भी अस्तित्व में आया था, जिसका प्रदेश अध्यक्ष नगर की सभासद प्रेमा अधिकारी को बनाने का दावा किया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/नवीन जोशी-hindusthansamachar.in