नगर आयुक्त ने किया कंपोस्ट प्लांट का निरीक्षण
नगर आयुक्त ने किया कंपोस्ट प्लांट का निरीक्षण 
उत्तराखंड

नगर आयुक्त ने किया कंपोस्ट प्लांट का निरीक्षण

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 20 सितम्बर (हि.स.)। नगर निगम के नव नियुक्त नगर आयुक्त जय भारत सिंह ने टीम के साथ रविवार को सराय गांव स्थित कंपोस्ट प्लांट का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर आयुक्त ने प्लांट में पौधरोपण भी किया। जय भारत सिंह ने कहा है कि शहर की साफ -सफाई व्यवस्था और सौन्दर्यकरण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मेला अधिकारी दीपक रावत और मेयर अनीता शर्मा से भी शिष्टाचार भेंट की। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in