जान जोखिम में डालकर गंगा में खेल रहे किशोर: विनोद जुगलान
जान जोखिम में डालकर गंगा में खेल रहे किशोर: विनोद जुगलान 
उत्तराखंड

जान जोखिम में डालकर गंगा में खेल रहे किशोर: विनोद जुगलान

Raftaar Desk - P2

ऋषिकेश, 04 अक्टूबर (हि.स.)। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत पर्यावरण प्रमुख और जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद जुगलान विप्र ने किशोर अपना जीवन दांव में लगाकर गंगा नदी में खेल रहे हैं। यह नजारा गांव खदरी खड़क माफ की सीमा पर राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान के पास आमतौर पर देखा जा सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं। चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। विप्र का कहना है कि यहां पर गंगा का बहाव तेज है। ऊपर से बहकर आ रही लकड़ियों के सहारे यह बच्चे गंगा नदी को पार करने के सात जल क्रीड़ा करते हैं। यह काफी खतरनाक है। नालंदा शिक्षण संस्थान के प्रमुख महावीर उपाध्याय ने भी प्रशासन से सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in