कांग्रेस ने अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक
कांग्रेस ने अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक 
उत्तराखंड

कांग्रेस ने अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 25 नवम्बर (हि. स.)। उत्तराखंड कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सांसद अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। पार्टी मुख्यालय में बुधवार दोपहर बाद हुई शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और अन्य नेताओं ने अहमद पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। प्रीतम सिंह ने कहा कि अहमद पटेल ने कठिन से कठिन दौर में पार्टीजनों की हौसला अफजाई कर उनका मनोबल बढ़ाया। देश और पार्टी ने महत्वपूर्ण स्तम्भ खो दिया है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचन्द्र शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, विजय सारस्वत, सूर्यकान्त धस्माना, आर्येन्द्र शर्मा, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, अजय सिंह, राजकुमार, लखपत बुटोला, प्रवक्ता गरिमा दसौनी, गिरीश पुनेड़ा, संदीप चमोली, शोभाराम, दीप बोहरा, सुनित सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in