कांग्रेस का विधायक नेगी के खिलाफ चंपावत,लोहाघाट में प्रदर्शन
कांग्रेस का विधायक नेगी के खिलाफ चंपावत,लोहाघाट में प्रदर्शन 
उत्तराखंड

कांग्रेस का विधायक नेगी के खिलाफ चंपावत,लोहाघाट में प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

चंपावत, 22 अगस्त (हि.स.)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दुष्कर्म के आरोपों से घिरे भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सरकार के खिलाफ चंपावत व लोहाघाट में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। चंपावत में नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मोटर स्टेशन पहुंच कर विधायक महेश नेगी व राज्य सरकार का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने द्वाराहाट की बेटी को न्याय दिलाने की कसम खाई। लोहाघाट में जिला अध्यक्ष उत्तम देऊ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन चौराहे पर भाजपा सरकार व भाजपा विधायक का पुतला दहन किया गया। इस दौरान राज्य सरकार व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव मुरारी/मुकुंद-hindusthansamachar.in