Youth should learn from Swami Vivekananda's thoughts: Anita Mamgani
Youth should learn from Swami Vivekananda's thoughts: Anita Mamgani 
उत्तराखंड

स्वामी विवेकानंद के विचारों से सीख लें युवाः अनीता ममगांंई

Raftaar Desk - P2

ऋषिकेश, 12 जनवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। रैली का समापन नगर निगम के स्वर्ण जंयती सभागार में हुआ। यहां विचार गोष्ठी के माध्यम से स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। गोष्ठी की मुख्य अतिथि मेयर अनीता ममगांई ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की दूरदर्शी सोच ने विश्व में भारत का डंका बजाया। युवा शक्ति को स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। आज का दिन युवा शक्ति के लिए अविस्मरणीय है। महापौर ममगांई ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने की अपील युवाओं से की। गोष्ठी में परिषद के विभाग संगठन मंत्री राहुल सारस्वत, गौरांग रघु महाराज, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता , विश्व हिंदू परिषद के विशाल तायल , नगर मंत्री राहुल बडोनी , विभाग प्रमुख अमित गांधी, विनोद चौहान , जिला प्रमुख अखिल विद्यार्थी परिषद विवेक शर्मा, पार्षद राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट, बिजेंद्र मोघा , विजय बडोनी , कमलेश जैन , जिला मंत्री ममता नेगी , प्रमिला त्रिवेदी , हेमलता चौहान , प्रिया ढकाल , रोशनी अग्रवाल , राजीव गुप्ता , राजपाल ठाकुर , अक्षय खैरवाल ,सुभाष जायसवाल आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in