कांग्रेस सेवादल का नगर अध्यक्ष बनने पर यदुवंशी ने किया गंगा पूजन
कांग्रेस सेवादल का नगर अध्यक्ष बनने पर यदुवंशी ने किया गंगा पूजन 
उत्तराखंड

कांग्रेस सेवादल का नगर अध्यक्ष बनने पर यदुवंशी ने किया गंगा पूजन

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 11 जून (हि.स.)। कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष बनाए गए नितिन यादव यदुवंशी ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन व दुग्धाभिषेक आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी महाराज ने नितिन यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कर्मठ युवाओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारियां दी जा रही है। नितिन यादव जैसे कर्मठ युवा को सेवादल शहर अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते हुए पार्टी की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। कांग्रेस आईटी विभाग के प्रदेश महासचिव सुमित तिवारी व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव आशीष गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए युवाओ को आगे आना होगा। केंद्र सरकार के झूठ का पर्दाफाश युवा ही कर सकते है। देश का युवा अब मोदी सरकार की नीतियों को समझ चुका है और किसी बहकावे में आना वाला नही है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पांडेय, पार्षद महावीर वशिष्ठ व कैलाशचंद्र भट्ट ने कहा कि उन्हें शहर अध्यक्ष बनाए जाने से सेवादल को मजूबती मिलेगी। सुभाष कपिल व हरीश साहनी ने कहा कि कांग्रेस में ही युवाओं का भविष्य है। पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए नितिन यादव यशुवंशी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नितिन कौशिक, सविता सिंह, अनिल भास्कर, तरुण व्यास, रवि बहादुर, नितिन तेश्वर, आकाश भाटी, ऋषभ वशिष्ठ, करणसिंह राणा, सुनील कुमार सिंह, वेदांत उपाध्याय, पंकज चौबे, मधुकांत गिरी, रोहित नेगी तरुण सैनी, शिवम् गिरी, आशीष ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in