women39s-congress-protest-against-inflation
women39s-congress-protest-against-inflation 
उत्तराखंड

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

रुद्रपुर, 19 मार्च (हि.स.)। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। रसोई गैस सिलेंडर के कटआउट और कांग्रेस के झंडे हाथों में लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता किच्छा बाईपास रोड स्थित झील के सामने एकत्र हुईं। इन लोगों ने रसोई सिलेंडर के लगातार महंगा होने पर नाराजगी जताई। इस मौके पर पार्षद प्रीति साना, पार्षद बबीता बैरागी, सरोज रानी, पूनम गुप्ता, मोनिका ढाली, उमा सरकार, सीमा देवी आदि मौजूद रहीं। हिन्दुस्थान समाचार /विजय आहूजा/मुकुंद