woman-asi-dies-in-road-accident
woman-asi-dies-in-road-accident 
उत्तराखंड

महिला एएसआई की सड़क दुर्घटना में मौत

Raftaar Desk - P2

नैनीताल, 23 मई (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लेखा विभाग में कार्यरत एएसआई कंचन सामंत (39) का किच्छा के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस सूचना से पुलिस विभाग और परिवार में शोक की लहर है। यह हादसा शनिवार रात नौ बजे हुआ। किच्छा के कोतवाल चंद्रमोहन सिंह के मुताबिक वह नैनीताल एसएसपी दफ्तर में तैनात थीं। ड्यूटी कर वह स्कूटी से किच्छा लौट रही थीं। उनकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। बताया गया है कि वह अपने पति से अलग रहती थी। उनकी एक बच्ची भी है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी