welcome-to-the-decision-to-make-women-partners-in-ancestral-property
welcome-to-the-decision-to-make-women-partners-in-ancestral-property 
उत्तराखंड

महिलाओं को पैतृक संपत्ति में भागीदार बनाने के फैसले का स्वागत

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 19 फरवरी (हि.स.)। पैतृक संपत्ति में महिलाओं को सह खातेदार बनाने के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सरकार के फैसले का हरिद्वार भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने स्वागत किया है। हरिद्वार के भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों ने इस मौके पर जमकर आतिशबाजी करते हुए जश्न मनाया। एक -दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा महिला मोर्चा की अनु कक्कड़ ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा मेहनत करती हैं लेकिन सामाजिक व्यवस्था के तहत उन्हें हमेशा हाशिये पर रखा जाता था। ऐसे में राज्य सरकार का यह कदम महिलाओं को आत्म निर्भर बनाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों को भी इससे काफी राहत मिलेगी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद