Vehicle rally taken out with Jai Ghosh and Ram songs
Vehicle rally taken out with Jai Ghosh and Ram songs 
उत्तराखंड

जय घोष और राम गीतों के साथ निकाली वाहन रैली

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 15 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान के तहत शुक्रवार को महाराणा प्रताप नगर में दोपहिया वाहन रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को राम मंदिर निर्माण में सहभागिता को लेकर जागरूक किया गया। वाहन रैली चंद्रबनी मेला ग्राउंड से आरंभ होकर चोइला,भक्तों वाला, ट्रांसपोर्ट ,सेवला होते हुए चक्की टोला पर समाप्त हुई। जय घोष, राम गीतों और भजनों से वातावरण राममयी रहा। रैली का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर योगदान दिया। चमन विहार शाखा के खिचड़ी प्रसाद कार्यक्रम से यात्रा का समापन किया गया। सभी राम भक्तों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में रैली के संयोजक ओम वीर राघव के साथ इस अभियान के प्रांत प्रचार प्रमुख हिमांशु अग्रवाल, नगर कार्यवाह संजय तोमर ,सह महानगर कार्यवाह महेंद्र, महानगर व्यवस्था प्रमुख प्रवीण जैन, मयंक गौड़ , अनुराधा वालिया, मंजू कौशिक, पुष्कर चौहान, पार्षद सुखबीर बुटोला आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in