uttarakhand-congress-president-pritam-singh-reached-ghazipur-border
uttarakhand-congress-president-pritam-singh-reached-ghazipur-border 
उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 31 जनवरी (हि. स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने रविवार को गाजीपुर बार्डर पहुंचकर किसान आन्दोलन को समर्थन दिया। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि आज देश का किसान और खेत मजदूर सड़कों पर है और सत्ता के नशे में सरकार मदमस्त है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी तीन काले कानूनों ने समूची मोदी सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मुखौटे को उतार दिया है। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान की आड़ में भारत की आत्मा को मारा जा रहा है। देश का अन्नदाता सड़कों पर ठंड में रात बिताने को मजबूर है। कांग्रेस किसान आन्दोलन का पूर्ण समर्थन करती है। वह किसान भाइयों के साथ हर मोर्चे पर खड़ी है। आंदोलन के समर्थन में गाजीपुर पहुंचने वाले में विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व मेयर यशपाल राणा, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, जितेन्द्र कुमार, सचिव विरेन्द्र जाति आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in