the-immense-possibilities-of-tourism-in-uttarakhand-subodh-uniyal
the-immense-possibilities-of-tourism-in-uttarakhand-subodh-uniyal 
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएंः सुबोध उनियाल

Raftaar Desk - P2

-कहा, पर्यटन को बढ़ाने के लिए पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं देकर आकर्षित किए जाने की जरूरत ऋषिकेश, 19 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने शुक्रवार को कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। परंतु हमें पर्यटन को बढ़ाने के लिए पर्यटकों को अच्छी सुविधाएं देकर आकर्षित करना होगा। उन्होंने यह मत तपोवन में होटल एसोसिएशन ऑफ तपोवन लक्ष्मण झूला की वार्षिक बैठक में व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चैन सिंह बिष्ट और संचालन त्रिलोक भंडारी ने किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पर्यटन से किसी भी राज्य की विकास दर में बढ़ोतरी होती है। होटल व्यवसायी पर्यटकों को अच्छी सुविधाएंं प्रदान कर इसमें योगदान कर सकते हैं। युवा पर्यटन बढ़ाने में आगे आए हैं। इससे पलायन पर भी रोक लगी है। इस मौके पर महानंद ने कहा कि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण नक्शा पास कराने के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। प्राधिकरण को लचीला कानून बनकार होटल मालिकों को राहत देनी चाहिए। उद्योगपति वचन पोखरियाल ने भी विचार रखे। इस मौके पर संदीप साहनी,राजू तिवारी ,नंदू भंडारी ,जगमोहन भंडारी, ऋषिकेश मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूडी, चैन सिंह बिष्ट, रवि भंडारी, महानंद शर्मा, राकेश अग्रवाल, ग्राम प्रधान पार्वती देवी, संदीप साहनी ,राजेश बहुगुणा, सुलोचना कपूरवाण आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद