हर रविवार 15 मिनट डेंगू पर वार: त्रिवेन्द्र
हर रविवार 15 मिनट डेंगू पर वार: त्रिवेन्द्र 
उत्तराखंड

हर रविवार 15 मिनट डेंगू पर वार: त्रिवेन्द्र

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 19 जुलाई (हि.स.) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को सीएम आवास और आवासीय कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने गमलों, नालियों आदि को चेक किया कि कहीं पानी तो इकट्ठा नहीं है। जिन गमलों में पानी था, उन्हें खाली किया। मुख्यमंत्री ने पानी की टंकियों में भी देखा कि डेंगू के लार्वा तो नहीं पनप रहा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने डेंगू पर वार करने के लिए आमजन से हर रविवार को 15 मिनट का समय निकालकर घर और घर के आसपास एकत्र पानी को हटाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के साथ-साथ हमें डेंगू को लेकर भी बहुत सजग रहना है। साफ पानी में ही डेंगू पनपता है। हमें डेंगू को पनपने नहीं देना है। इसके लिए अपने घर और घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। हम हर सप्ताह रविवार को केवल 15 मिनट का समय निकालें और डेंगू पर वार करें। आमजन का योगदान बहुत जरूरी है। हिन्दुस्थान समाचार/ दधिबल/ मुकुंद-hindusthansamachar.in