महानगर कांग्रेस सचिव पद पर सुधांशु जोशी मनोनीत
महानगर कांग्रेस सचिव पद पर सुधांशु जोशी मनोनीत 
उत्तराखंड

महानगर कांग्रेस सचिव पद पर सुधांशु जोशी मनोनीत

Raftaar Desk - P2

हरिद्वार, 30 जुलाई (हि.स.)। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कांग्रेस सुधांशु जोशी को महानगर सचिव मनोनीत किया है। इसके अलावा नवीन कुमार को संगठन में जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। गुरुवार को सचिव मनोनीत होने पर सुधांशु जोशी का स्वागत करते संजय अग्रवाल ने कहा कि सुधांशु जोशी की सचिव पद पर नियुक्ति होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रीति नीति व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनसमस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करें तथा पार्टी को मजबूत बनाएं। राहुल गांधी एक्शन फोर्स के अध्यक्ष विशाल राठौर ने कहा कि सुधान्शु जोशी सक्रिय कार्यकर्ता को संगठन में सचिव पद की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढे़गा तथा पार्टी संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही सभी वर्गों को हित सुरक्षित हैं। कांग्रेस हमेशा ही समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चली है। पार्टी में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। भाजपा की नीतियों से निराश हो चुकी जनता परिवर्तन के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है। सचिव मनोनीत किए गए सुधांशु जोशी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएंगे। कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in