state-president-bhagat39s-third-phase-of-stay-from-09-february-manveer-chauhan
state-president-bhagat39s-third-phase-of-stay-from-09-february-manveer-chauhan 
उत्तराखंड

प्रदेश अध्यक्ष भगत का तीसरे चरण का प्रवास 09 फरवरी से: मनवीर चौहान

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 05 फरवरी (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत प्रदेश का 70 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दो चरण का प्रवास पूरा हो चुका है। भगत तीसरे चरण का प्रारंभ 9 फरवरी को रामनगर से करेंगे। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि यह प्रवास 5 दिवसीय है। भगत रामनगर, सल्ट, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन , यमकेश्वर विधानसभाओं में प्रवास कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वह कार्यकर्ताओं की समस्याओं भी सुनेंगे। भगत 9 फरवरी को 10 बजे हल्द्वानी से रामनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। 11 बजे रामनगर विधानसभा की बैठक में हिस्सा लेंगे। वह रामनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 10 फरवरी को 9 बजे रामनगर से सल्ट विधानसभा के देघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां 11 बजे से 4 बजे तक सल्ट विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और रात्रि विश्राम सल्ट में रहेगा। चौहान ने बताया कि भगत 11 फरवरी की सुबह 8 बजे सल्ट से चौबट्टाखाल विधानसभा के पौखाल के लिए रवाना होंगे और 11 बजे चौबट्टाखाल विधानसभा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करने के पश्चात रात्रि विश्राम सतपुली में करेंगे। 12 फरवरी को सुबह 9 बजे लैंसडाउन विधानसभा के रिखणीखाल के लिए प्रस्थान कर 11 बजे से रिखणीखाल में लैंसडाउन विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के पश्चात रात्रि विश्राम दुगड्डा में करेंगे। 13 फरवरी को भगत दुगड्डा से 9 बजे यमकेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। 11 बजे से यमकेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। बैठक में नगर निकायों के सभासद पार्षद विकास खंडों के कनिष्ठ ,ज्येष्ठ व प्रमुखों, सहकारी समितियों के निदेशक डीसीबी के अध्यक्ष व प्रदेश स्तरीय सहकारी समितियों निदेशक व अध्यक्षों सहित विधायक व पूर्व विधायको को भी आमंत्रित किया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के विधानसभा वार बैठक से पूर्व तैयारी बैठक के लिए रामनगर व सल्ट विधानसभाओं के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला व चौबट्टाखाल , लैंसडाउन एवं यमकेश्वर विधान सभा क्षेत्रो की बैठकों के लिए प्रदेश सरकार में दर्जाधारी राज्यमंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। भगत के विधानसभा भ्रमण में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार उनके साथ रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/मुकुंद-hindusthansamachar.in