state-ministers-have-come-down-on-arbitrariness-garima-dasouni
state-ministers-have-come-down-on-arbitrariness-garima-dasouni 
उत्तराखंड

मनमानी पर उतार आये हैं प्रदेश के मंत्री: गरिमा दसौनी

Raftaar Desk - P2

देहरादून, 08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने तीरथ मंत्रिमंडल पर हमला बोलते हुए मंत्रियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। गुरुवार को उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सैन्य धाम निर्माण समिति को समाप्त करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। दसौनी का कहना है कि यह समिति पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने गठित की गई थी, जिसके अध्यक्ष मुख्य सचिव थे। दसौनी ने आरोप लगाया कि गणेश जोशी ने यह कदम त्रिवेन्द्र रावत को नीचा दिखाने के लिए उठाया है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि गणेश जोशी समिति को समाप्त करने के लिए अधिकृत हैं लेकिन मुख्यमंत्री को अध्यक्ष नामित करने का गणेश जोशी को अधिकार आखिर किसने दिया। दसौनी ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री मनमानी में उतर आये हैं। यह पहली बार नहीं है कि किसी मंत्री ने प्रोटोकाल तोड़ा हो। इससे पहले भी कर्मकार कल्याण बोर्ड में कुछ इसी तरह की अराजकताएं देखने को मिली थीं। उन्होंने कहा कि कर्मकार कल्याण बोर्ड में घोटाले की पुष्टि होने पर तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बोर्ड के अध्यक्ष पद से मंत्री हरक सिह को हटा दिया गया था। उसके बाद लगभग 32 अधिकारियों व कर्मचारियों पर घोटाले के आरोप में जांच बैठा दी गई थी। अब सभी कर्मचारियों को बहाल करके पूर्व की तारीख से वेतन भी दे दिया गया है। दसौनी ने पूछा है कि मंत्री हरक सिंह को किसका संरक्षण मिल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती