Special cleaning drive led by Mayor on Makar Sankranti festival
Special cleaning drive led by Mayor on Makar Sankranti festival 
उत्तराखंड

मकर संक्रांति पर्व पर महापौर के नेतृत्व में चला विशेष सफाई अभियान

Raftaar Desk - P2

ऋषिकेश, 14 जनवरी (हि.स.)। मकर सक्रांति पर्व पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर नगर निगम ने शहरवासियों के साथ यहां पहुंचे श्रद्धालुओं को स्वच्छता का संदेश दिया। गुरुवार दोपहर वार्ड संख्या 18 एवं 19 के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम महापौर के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों के अलावा क्षेत्रीय जनता का भी निगम प्रशासन को भरपूर सहयोग मिला। पुराने रेलवे स्टेशन से महापौर अनिता ममगाईं ने अभियान की अगुवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर जगह-जगह कूड़ा एकत्र कर गंदगी फैलाने वालों को आईना दिखाया। इस दौरान महापौर के निर्देश पर अनकों स्थानों पर नालियों में कीटनाशक दवाई का भी छिड़काव कराया गया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। महापौर ने बताया कि गुरुवार को वार्ड संख्या 18 और 19 में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के आगाज के साथ नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के तमाम वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल आना निगम प्रशासन का सपना है इसके लिए स्वच्छता से किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सफाई कर्मियों की है लेकिन प्रत्येक नागरिक का भी दायित्व है कि वे नगर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दे। अभियान के दौरान पार्षद अनिता रैना, राजेश दिवाकर, अशोक बेलवाल ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता सर्वेक्षण नगर निगम, सफाई निरीक्षक प्रशांत कुकरेती, बी एन तिवारी, योगेंद्र कुमार, बलिपाल, मनमीत, कुशाल सिंह, रामदेवल आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम-hindusthansamachar.in